द्वारका जिला पुलिस ने ज्यादा लाइक और व्यू के लिए हथियार लहराते हुए रील बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पहचान बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी 22 साल के सनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद की है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये हथियार दिखाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने और ऐसे लोगों से हथियार बरामद करने और उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिए थे। निर्देश पर जिले की सेंधमारी निरोधक दस्ता निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में पुलिस टीम सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रही थी। इस दौरान सनी बाबा नाम का एक सोशल मीडिया अकाउंट मिला, जिसमें एक युवक पिस्टल लहराते हुए रील डाल रखा था। टीम ने तुरंत इंस्टाग्राम प्रोफाइल के बारे में तकनीकी जानकारी इकट्ठा की। आईपी एड्रेस का विश्लेषण किया। तकनीकी जानकारी के बाद पुलिस ने छावला से आरोपी सनी मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल बरामद कर ली।