फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ठंड से बचने के लिए एम्स विश्राम सदन में ठहर सकेंगे मरीज और तीमारदार

अनुज कुमार Updated Wed, 31 Dec 2025 10:07 PM IST

ठंड से बचने के लिए एम्स विश्राम सदन में ठहर सकेंगे मरीज और तीमारदार एम्स दिल्ली में उपचार के लिए दूरदराज से आने वाले मरीज और उनके तीमारदार कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए एम्स के विश्राम सदन में ठहर सकते है। एम्स के अलग-अलग विश्राम सदन में 1500 बेड ठहरने के लिए उपलब्ध है। एम्स मुख्य और झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में स्थित विश्राम सदन में रहने की सुविधा उपलब्ध है। एम्स के विश्राम सदनों में मरीज और उनके तीमारदारों के ठहरने के लिए डॉरमेट्री रूम और एक से लेकर चार बेड वाले रूम की व्यवस्था है। सभी सदनों में कुल 1500 बेड उपलब्ध है जो एकदम साफ-सुथरे और रहने के लिए आरामदायक है। मरीज डॉक्टर से लिखवाकर विश्राम सदन में रहने की सुविधा का लाभ ले सकते है। एम्स के श्री साईं विश्राम सदन में 100 बेड और राजगढ़िया विश्राम सदन में 149 बेड, ट्रामा सेंटर के पीछे वाले पावरग्रिड विश्राम सदन में 281 बेड, सीआरपीएफ द्वारा तैयार आश्रय शेल्टर में 180 के करीब बेड उपलब्ध है। जबकि झज्जर वाले इंफोसिस विश्राम सदन में 806 बेड उपलब्ध है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें