जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में चल रही सूत्रों का सफर प्रदर्शनी के चौथे दिन मैथिली की पेंटिंग वाली बनारसी साड़ियों ने महिलाओं का दिल जीत लिया। पारंपरिक बुनाई और आधुनिक कलात्मकता का सुंदर संगम पेश करती ये साड़ियां रंगों और डिजाइन की विविधता के साथ अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं में इन साड़ियों की मांग इतनी बढ़ गई है कि अधिकतर स्टॉल्स पर ये जल्दी ही बिक रही हैं।