फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने ई-सिम से ठगी करने वाला ठग हरियाणा से किया गिरफ्तार

अनुज कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 07:12 PM IST

उत्तर पश्चिम जिला साइबर सेल ने ई-सिम के जरिए ठगी करने वाले एक जालसाज को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है। आरोपी ई-सिम के जरिए विभिन्न प्लेटफार्मों पर ई-कॉमर्स अकाउंट रजिस्टर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जीटीबी नगर निवासी आकाशदीप ने पिछले साल 28 अक्तूबर को ऑनलाइन ठगी की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 93 हजार रुपये की ठगी कर ली है। शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि स्विगी अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तकनीकी जांच कर उस मोबाइल नंबर का पता लगाया। आरोपी ने ई-सिम सक्रिय कर स्विगी पर अपने नाम से अकाउंट बनाया था। पुलिस ने तकनीकी जांच कर उस नंबर के लोकेशन का पता लगाया। पुलिस ने उसके बाद आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद के तोहाना से दबोच लिया। आरोपी वहीं का रहने वाला था। उसके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसे खर्च करने वाली जीवन शैली के लिए रुपये की आवश्यकता थी। इसके लिए उसने ई-सिम कार्ड के जरिए स्विगी पर फर्जी अकाउंट बनाया। जिसके जरिए उसने मोबाइल फोन खरीदा और अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के एप के जरिए ई-सिम सक्रिय कर लोगों से ठगी करने लगा। आरोपी ने बताया कि वह बिलिंग के पते को जान बूझकर अधूरा रखता था ताकि सामान की डिलीवरी सड़क पर ले सके। साथ ही वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने को बदलता रहता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें