दिल्ली में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। शनिवार सुबह दक्षिण दिल्ली के आया नगर इलाके में हुई फायरिंग की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। सुबह करीब 6:25 बजे फतेहपुर बेरी थाने में गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।