हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक प्राइवेट स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बस में आग लगने से हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं।