फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेगिस्तान के जहाज' से दिल्ली में शराब की अवैध सप्लाई, पुलिस ने पकड़ा अनोखा गैंग, जानें पीसी में क्या कहा

अनुज कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 09:01 PM IST

दिल्ली पुलिस ने ऊंटों का इस्तेमाल कर दक्षिण दिल्ली में जंगल के रास्ते शराब तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से शराब के 42 डिब्बे और तीन ऊंट जब्त किए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘तस्करों ने चौकियों और गश्ती दलों से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। वे शराब के डिब्बों को ऊंटों पर लादकर उन्हें जंगली इलाकों और कच्चे रास्तों से ले जाते थे, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता था।’’ उन्होंने बताया कि ऊंटों का इस्तेमाल अधिकतर रात के समय किया जाता था, ताकि शराब की खेप को चुपचाप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें