फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University: हंसराज कॉलेज में छात्रों के लिए खुला 'फिटनेस वैलनेस सेंटर', योग-जिम की सुविधाएं फ्री

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हंसराज कॉलेज ने छात्रों को तनावमुक्त और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए एक सराहनीय पहल शुरू की है। कॉलेज प्रशासन ने एनबीसीसी के सीएसआर फंड के सहयोग से परिसर में एक आधुनिक “फिटनेस वैलनेस सेंटर तैयार किया है, जहां छात्रों के लिए ओपन जिम, इंडोर जिम, फिजियोथेरेपी सेंटर, योग, की सुविधाएं दी जा रही हैं। खास बात यह है कि इन सुविधाओं का लाभ छात्र पूरी तरह निशुल्क उठा रहे हैं। वही एक फिसियोथेरेपिस्ट को भी नियुक्त किया गया है। इस तरह से कॉलेज छात्रों की पढ़ाई के साथ साथ फ़िटनेस पर भी ध्यान दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें