साल 2026 के अंत तक राजधानी दिल्ली को पहला डबल डेकर फ्लाईओवर मिल जाएगा। पेड़ों की अड़चन दूर होने के बाद अब मेट्रो ने फ्लाईओवर के रैंप का काम शुरू कर दिया है। छह माह में यह काम पूरा हो जाएगा। इसके पूरा होने से सिग्नेचर ब्रिज से भोपुरा तक का सेक्शन सिग्नल फ्री हो जाएगा।