जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शिक्षण कर्मचारियों के बच्चों को यूजी और पीजी कार्यक्रम में दाखिला के लिए सुपरन्यूमेरी कोटा पांच फीसदी निर्धारित करने के मामले को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। जेएनयू शिक्षक संघ ने जीबीएम में वार्ड कोटा को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और विश्वविद्यालय की समावेशी प्रवेश नीति के खिलाफ बताया। कुछ दिन पहले आयोजित हुए जेएनयू कार्यकारी परिषद की बैठक में शिक्षण कर्मचारियों के बच्चों को यूजी और पीजी कार्यक्रम में दाखिला के लिए सुपरन्यूमेरी कोटा पांच फीसदी देने की मंजूरी दी गई है।