रजिस्ट्री कराने के लिए पिछले पांच साल से प्राधिकरण और बिल्डर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। फ्लैट का कब्जा देते समय कहा गया था कि जल्द उनकी रजिस्ट्री शुरु करा दी जाएगी,लेकिन सालों बीत गए अब तक रजिस्ट्री कराने के लिए बिल्डर आगे नहीं आ रहा है। मेंटेनेंस चार्ज समय पर देने से भूल जाने पर 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना लगाया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को ग्रेनो वेस्ट स्थित जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया।