फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में गांधी पार्क के सामने दो पक्षों में जमकर चले लात-घूसे

Digvijay Singh Updated Wed, 24 Jun 2026 08:05 PM IST

नूंह शहर में गांधी पार्क के पास तथा मेवात मॉडल स्कूल नूंह के सामने बुधवार को अचानक से जाम लग गया। जिसके पीछे दो पक्षों का बीच रोड पर झगड़ा करना रहा। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेवासन गांव की लड़की नौसेरा गांव में ब्याही हुई है। लड़का पक्ष व लड़की पक्ष में विवाद चल रहा है। बताया गया कि लड़के को बुधवार को नूंह के गांधी पार्क पर फोन कर बुलाया गया, जहां पर लड़की पक्ष की तरफ से उसके भाई व अन्य लोग मौजूद थे। दोनों पक्षों की बातचीत शुरु हुई तो अचानक से माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को छुड़ाया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष की तरफ से लड़के को वहां से जबरदस्ती अपने साथ भी ले जाया गया है। हालांकि इस मामले में नूंह शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि इस बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें