बुधवार को नूंह अनाज मंडी के गेट के सामने हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान धनाक्षरी पत्नी प्रेम सिंह निवासी वार्ड नंबर-6, पलवल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार धनाक्षरी अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर नूंह स्थित एनसीसी कार्यालय से प्रमाण पत्र लेने जा रही थी। जब उनकी बाइक अनाज मंडी के मुख्य गेट के सामने पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक आयशर केंटर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान धनाक्षरी सड़क पर गिर गई और केंटर के टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।