हरियाणा में दमकल (अग्निशमन) विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर विवाद तेज हो गया है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने नूंह डिपो में आपात बैठक कर सरकार के रवैये का विरोध किया। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान मोहम्मद अंसार ने की, जबकि संचालन सहसचिव फखरूद्दीन ख़ान ने किया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को कुचलने के लिए रोडवेज चालकों से अग्निशमन कार्य करवाना चाहती है, जबकि उन्हें इस काम का प्रशिक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले ही परिवहन विभाग में चालकों की भारी कमी है।