फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह पुलिस की साइबर ठगों पर रेड: दो मामलों में आठ पकड़े, सभी को भेजा जेल

अनुज कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 06:21 PM IST

साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना साइबर क्राइम नूंह की टीम ने दो नए मुकदमों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो आरोपी पुराने मुकदमों में दबोचे गए। इस तरह पुलिस ने कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इनमें तीन सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितम्बर को एक साइबर क्राइम टीम शिकरावा नहर पुल पर गश्त कर रही थी ,उसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक खाली पड़ी दुकानों के पीछे बैठकर फर्जी सिम और ठगी वाले मोबाइल से साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। सूचना पर छापा मारकर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा गया।जिनकी पहचान निजामुद्दीन,जमालुद्दीन पुत्र नाजर निवासी गांव बिसरु थाना बिछौर नूंह साहिद पुत्र युसुफ निवासी बडखल थाना सुरजकुंड जिला फरीदाबाद, हाल निवासी गांव नई थाना बिछौर नूंह के रूप में हुई। इन आरोपियों से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, यूपीआई अकाउंट और ठगी से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों को फर्जी व्हाट्सऐप व फेसबुक अकाउंट से जाल में फंसाकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो तैयार करते और वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठते थे। जबकि दूसरा मामला फर्जी अकाउंट से रुपए ट्रांसफर कराने से जुड़ा है। जिसमें साइबर क्राइम पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि ये आरोपी भी फर्जी बैंक अकाउंट और मोबाइल सिम के जरिए ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। बरामद मोबाइल की जांच में कई फेक अकाउंट और संदिग्ध चैट मिलीं।इसके साथ साथ ही पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ने बताया कि इस कार्रवाई में दो ऐसे साइबर अपराधी भी दबोचे गए हैं जो पहले से दर्ज मुकदमों में वांछित थे। इन सभी को पकड़कर कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बाकी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश है। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों से मिले डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें