फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh: हिंदू धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

अनुज कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 07:30 PM IST

जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियां, धर्मांतरण, लव जिहाद, गोकशी, चोरी आदि घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार को समस्त हिंदू समाज की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गोरक्षा दल हरियाणा के अध्यक्ष आचार्य आजाद आर्य, गुरुकुल भादस के आचार्य तरुण, हरीओम पालीवाल, जगदीश भाटी, भारत भूषण हथीन, नरेंद्र शर्मा, लालाराम भारद्वाज, बलजीत सिंह उजीना, श्रीकांत मरोड़ा, सोनू हिंदू पलवल, देवेंद्र भगत, खिलौनीराम, रोहित, सन्नी सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि मेवात में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के कारण भय व असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। जिसके परिणामस्वरुप हिंदू समाज के अनेक परिवार स्वयं का असुरक्षित महसूस करते हुए पलायन करने को विवश हो रहे है। लोगों ने मांग की कि जिले में इन घटनाओं पर काबू पाने के लिए कम से कम चार विशेष टीमें नियुक्त की जाएं, ताकि संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। अवैध गतिविधियों में शामिल वाहनों की सघन जांच तथा सरपंचों को भी गोतस्करी में शामिल होने वाले वाहनों की चेकिंग की अनुमति देते हुए प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें