शुक्रवार सुबह पिनगवां-रहपुआ रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुस्तकीम पुत्र गफूर, निवासी फ्लेण्डी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे डाली जा रही क्रेशर और रोड़ी के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। दुकानदार निर्माण सामग्री सड़क पर फैला देते हैं, जिससे वाहन फिसल जाते हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।