जिला प्रशासन द्वारा नूंह के मुख्य बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए चलाया गया दो दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को पूरी तरह बेअसर नजर आया। प्रशासनिक कार्रवाई के महज दो दिन बाद ही दुकानदारों ने फिर से सड़कों पर कब्जा जमा लिया, रेहड़ी वालों ने आधी सड़क घेर ली और वाहन चालकों ने मनमाने ढंग से पार्किंग कर दी। नतीजा यह रहा कि शहरवासी पूरे दिन जाम जैसी समस्या से जूझते रहे और बाजार में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला।