नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनहाना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।