फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के पाठखोरी गांव में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चों की आपसी कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के सेरली का बास निवासी जेकम के बच्चे मोटरसाइकिल के टायर से खेल रहे थे। इसी दौरान टायर कल्ला उर्फ आमीन के बच्चों को जा लगा, जिससे बच्चों के बीच मारपीट हो गई। बच्चों की लड़ाई को देखकर दोनों पक्षों के परिजन भी आपस में भिड़ गए। आरोप है कि इसके बाद कल्ला उर्फ आमीन पक्ष के लोगों ने जेकम के घर पर चढ़ाई कर दी, जहां जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।