केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर शुरू की गई ‘राहवीर योजना’ अब हरियाणा के नूंह जिले में प्रभावी रूप से लागू हो गई है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर यानी दुर्घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल सहायता देकर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।