नूंह जिले के तावडू उपमंडल के जोरासी गांव स्थित एक वेयरहाउस में लगी भीषण आग 28 घंटे बाद भी पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी है। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फायर ब्रिगेड के एलएमएफ साहुन के अनुसार, आग बुझाने में अभी 4 से 5 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि, वेयरहाउस में भारी मात्रा में कॉस्मेटिक का सामान भरा हुआ था। यह अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग को और भड़का रहा है, जिससे आग की तीव्रता बनी हुई है।