नूंह: हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास कार्यक्रम जिला नूंह के लघु सचिवालय स्थित सभागार में गरिमामयी ढंग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डीसी अखिल पिलानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा की उपलब्धियों संबंधी दिए गए संदेश को सुनाया गया। इस कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदेश सरकार के तीसरे कार्यकाल की एक साल की विशेष उपलब्धियों पर केंद्रित बुकलेट व पंपलेट भी वितरित किए गए।