नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव में सगे बेटे द्वारा कुलहड़ियों से मां को काटने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान रजिया पत्नी स्वर्गीय मुबारक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे जमशेद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बेटा नशे का आदी था। जिसने अपनी मां से बीस रूपये मांगे थे तो मां ने रुपए देने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है।