फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो संरक्षण दल ने नूंह में की राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, सौंपा ज्ञापन

नूंह जिले में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को गौ रक्षा दल और जिला गो संयोजक टीम के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे। नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका और पुनहाना में एसडीएम के माध्यम से यह ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई गई। नूंह में हरियाणा गौ-सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र प्रताप देशवाल, गौरक्षा दल मेवात के अध्यक्ष बलजीत सिंह उजीना, गौभक्त मास्टर प्रभाती लाल, गोशाला समिति के अध्यक्ष जगदीश भाटी सहित कई पदाधिकारियों ने तहसीलदार नूंह, तावडू में एसडीएम जितेंद्र गर्ग, फिरोजपुर झिरका में एसडीएम लक्ष्मीनारायण तथा पुनहाना में एसडीएम की मार्फत ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें