नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर नूंह जिले और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी सड़क एवं यातायात संबंधी महत्वपूर्ण मांगों को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाया। उन्होंने मंत्रालय के सचिव उमा शंकर (आईएएस) से मुलाकात कर क्षेत्र की लंबे समय से लंबित परियोजनाओं और आवश्यक सड़क सुधार कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।