नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव हिलालपुर में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 29 जून को गांव के कुछ दबंगों ने नवीन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार नवीन पिछले पांच दिनों से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।