फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में सीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, व्यापक तैयारियां

श्याम जी. Updated Tue, 22 Jul 2025 07:02 PM IST

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-सी परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को लघु सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ सीईटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा के प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें