फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की रोकथाम के लिए एनसीबी हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने स्कूली बच्चों को दिलाई शपथ

श्याम जी. Updated Tue, 22 Jul 2025 07:00 PM IST

हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह आईपीएस साहब के दिशा-निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन में नशे के के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा एवं पुलिस अधीक्षक पंखुड़ी कुमार के आदेश से और पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र कुमार की देखरेख में ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल पर चलकर नमक लौटा अभियान के अंतर्गत हृदय परिवर्तन संकल्प को गांव-गांव पहुंचाने में जुटे हैं। वे आज फरीदाबाद से फिरोजपुर झिरका पहुंचे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें 737 विद्यार्थियों और 31 शिक्षकों और 3 अन्य कर्मचारियों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील है। हरियाणा में ब्यूरो का गठन हो चूका है, जिसका नेतृत्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह कर रहे हैं। ब्यूरो द्वारा हरियाणा में वर्ष 2023 में 3823 अभियोग अंकित कर 5930 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चूका है, जबकि वर्ष 2024 में 3330 अभियोगों में 5328 नशा तस्करों को सलाखों का मार्ग दिखाया गया है। इस वर्ष जनवरी से जून तक 1858 अभियोग अंकित करके 3051 अपराधियों को कारागार तक पहुंचाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें