फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या

राहुल तिवारी Updated Thu, 26 Feb 2026 12:09 PM IST

नोएडा सेक्टर-64 में महज 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद युवक को नाले में धक्का दे दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो फुटपाथ पर सोता था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी रवींद्र, उम्र 30 वर्ष, पुत्र बनवीर सिंह, निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड को हिरासत में ले लिया गया है। रवींद्र भी फुटपाथ पर ही सोता था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें