10 फीसदी लोग अभी भी पोलियो ड्रॉप को लेकर असहज रहते हैं। दस वर्ष पहले भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया गया। अब नए केस नहीं आते हैं। पोलियो ड्रॉप पिलाने के काम में लगे स्टाफ का कहना है कि अभी भी 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जो ड्रॉप पिलाने को लेकर आशंकित रहते हैं। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के टीकाकरण केंद्र की बबिता नागर कहती हैं ऐसे लोगों की काउंसलिंग की जाती है।