नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल उड़ानें दो दिन बाद से शुरू होने जा रही हैं। उड़ानें शुरू होने से पहले एयरपोर्ट के सफल संचालन, प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की कामना के साथ गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में हवन किया गया। जेवर विधायक, यापल और प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में विधि विधान से हवन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर वैदिक मंत्रों की ध्वनि से गूंज उठा।