हाल ही में आयोजित हुई विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की सफलता के बाद गौतमबुद्ध नगर को एक ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। भारत और नेपाल के बीच जिले में पहली बार तीन दिवसीय यूनिटी कप व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा के सेक्टर–21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में होने की संभावना है। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन से भारत व नेपाल के बीच मैत्रीक संबंधों को मजबूती मिलेंगी।