फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन की अनोखी कांवड़ यात्राएं: 251 फीट तिरंगा कांवड़ से 100 साल की श्रद्धा तक, देखे ये वायरल वीडियो

सावन का महीना, बोल बम के जयघोष और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कांवड़ यात्रा के कुछ ऐसे वीडियो, जिन्होंने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए देखते हैं, इस सावन की सात सबसे अनोखी और चर्चित कांवड़ यात्राएं। हापुड़ में अलीगढ़ के किसान दंपती ने कांवड़ के एक ओर गंगाजल और दूसरी ओर अपनी बेटी-भांजी को बैठाकर यात्रा की। फरीदाबाद के रमन हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा करते हुए वृंदावन जा रहे हैं। रमन का कहना है कि यह यात्रा वह प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कर रहे हैं। शिवभक्तों ने हरिद्वार से 251 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ के साथ बागपत यात्रा शुरू की। देशभक्ति की थीम पर बनी यह कांवड़ पूरे रास्ते श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बिजनौर में शिवभक्त ने अपनी दादी मां को कांवड़ में बैठाकर यात्रा कराई तो दिल्ली पुलिस के जवान अमित की 'जिम वाली कांवड़' भी खूब चर्चा में है। मुजफ्फरनगर में दिल्ली से पहुंचे शिवभक्तों की विशेष फाइबर कांवड़ सोशल मीडिया पर करोड़ों की बताकर वायरल हुई। हालांकि, इसकी वास्तविक कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन इसकी अनूठी बनावट लोगों को खूब पसंद आ रही है। सहारनपुर में 100 वर्षीय सुनहेरी देवी की कांवड़ यात्रा ने सभी का दिल जीत लिया। आस्था, सेवा, देशभक्ति, बेटियों का सम्मान और परिवार के प्रति समर्पण...इस सावन कांवड़ यात्रा के ये सात वीडियो सिर्फ वायरल नहीं हुए, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें