मेले में द्रोण तालाब में चल रही दो दिवसीय महिला कबड्डी में हिसार, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, राजस्थान आदि जिले व प्रदेशो से प्रतियोगिता में 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। बृहस्पतिवार को लीग मैच 16 टीमों के बीच कराए गए। शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। दनकौर में देश के एकमात्र पारसी थियेटर पर भयंकर भूल, वीर हकीकत राय, किरण मई और सम्राट अशोक नाटक का स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा।