घने कोहरे के बीच बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से विशेष अभियान चलाकर भारी वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया। किशान चौक, एक मूर्ति चौक पर टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रॉली, ई रिक्शा, डंपर, ट्रक आदि भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया है। जिससे कोहरे में बचाओ हो सके।