फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में टोल कर्मियों को भाजपा का झंडा लगी थार में सवार युवकों ने पीटा

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के रैंप टोल प्लाजा पर थार सवार युवकों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। टोल शुल्क देने से मना करने के बाद युवकों ने बैरियर को तोड़ दिया। टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक थार गाड़ी में सवार कुछ युवक जब टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो उनसे टोल शुल्क मांगा गया। युवकों ने कार से बैरियर को तोड़ डाला। जब टोल कर्मचारियों ने विरोध किया, तो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। टोल बूथ की संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया। घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने थार कार को लिया कब्जे में लिया है। युवकों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें