फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नोएडा हाट में तीन दिवसीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ

राहुल तिवारी Updated Fri, 12 Dec 2025 08:57 PM IST

शुक्रवार को नोएडा हाट में तीन दिवसीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हुआ। कई राज्यों से आए लोगों ने हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रर्दशनी लगाई। कारीगरों और उद्योग से जुड़े लोगों ने मंच साझा किया, दोपहर भर चर्चाएं चलीं, उत्पाद दिखाए गए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। एचसीएल फाउंडेशन की 'माई ई-हाट' पहल ने भारत में अलग-अलग शिल्प परंपराओं से जुड़े कारीगरों की सहायता की है। इस प्रर्दशनी में 10 से अधिक राज्यों के 40 से अधिक क्लस्टरों की प्रर्दशनी लगाई गई है जिसका उद्देश्य है कि कारीगरों को उद्यमी बनाया जा सके। 110 से अधिक क्लस्टरों के कारीगर अब 'माई ई-हाट' पोर्टल से अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकते हैं। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है और कारीगरों की आय में भी 20-30% की वृद्धि होती है। इसमें सरकार से जुडे लोग, नागरिक समाज और शिक्षा जगत के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। ताकि वे संवाद कर सकें और अपने उत्पाद दिखा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें