फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: श्री अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा की शुरुआत, पहले निकाली गई कलश यात्रा

अनुज कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 08:11 PM IST

श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति ग्रेटर नोएडा की ओर से शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित श्री अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय अग्र भागवत कथा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुई। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि अग्र भागवत से पहले साइट-4 स्थित श्री शक्ति मंदिर से कलश यात्रा का शुरुआत हुई और पूरे सेक्टर में होते हुए श्री अग्रसेन भवन पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में पूनम गुप्ता, निधि गर्ग, अंजलि बंसल, श्वेता जिंदल, कोमल बंसल, शिखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शीतल गर्ग, मानसी गोयल, सोनिका गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रही। भागवताचार्य प. बालकिशन शास्त्री ने श्रद्धालुओं को अग्र भागवत ग्रंथ के महत्व के बारे में जानकारी दी। कथा में उन्होंने समाज सुधारक महाराजा अग्रसेन के जन्म से लेकर युवावस्था तक की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया अग्र भागवत में श्री मदभागवत से आगे की कथा वर्णन है। इस मौके पर मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, नवीन जिंदल, बृजमोहन गोयल, अमित गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अंकुर गर्ग, विनोद गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, गिरीश जिंदल, राजेश गुप्ता ने कथा का श्रवण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें