नोएडा में कोतवाली फेज टू पुलिस ने स्कूटी से रेकी कर कार चुराने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चुंबक समेत अन्य उपकरण की मदद से कार चुराते हैं और इनके खिलाफ दिल्ली से मेरठ तक 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, तीन मोबाइल,चाकू और 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है। नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि कोतवाली फेज टू पुलिस की टीम ने रविवार को सेक्टर-82 पेट्रोल पंप के पास से स्कूटी सवार तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।