जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्पेशल ओलंपिक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने कहा कि निराशा की अनेकों कहानियों के बाद भी एक आशा की किरण के साथ बढ़ना बड़ी बात होती है। उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक के खिलाड़ियों की चुनौतियां बड़ी होती है। उसके बाद भी वह आगे बढ़ते रहते हैं। स्पेशल ओलंपिक में भी भारत के खिलाड़ियों ने अपने हुनर का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को मौका मिला तो इन्होंने खुद का साबित करके दिखा दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि सरकार खिलाड़ियों के लिए विशेष इंतजाम कर रही है। भारत सरकार से लेकर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को नौकरी मुहैया करा रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीता भंडुला,खेल निदेशक नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।