नोएडा। सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम में आयोजित अंडर-16 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में नोएडा और आसपास के गांवों की लड़कियों ने अपनी मेहनत और हौसले से सबको चौंका दिया। जहां एक ओर उनके स्कूल और समाज में खेलते समय छोटे कपड़े पहनना भी मना था, वहीं ये लड़कियां आज कोर्ट पर अपनी पहचान बना रही हैं। टूर्नामेंट में शामिल लड़कियों ने न सिर्फ दो-दो गोल्ड मेडल जीते हैं बल्कि सेमीफाइनल तक का सफर तय करके साबित कर दिया कि कठिनाइयां अगर लगन से मिलें तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।