डाकघर आम जनता के लिए कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभान्वित कर रहा है। अगर आप भी घर बैठे हजारों रूपये कमाना चाहते हैं तो डाकघर की मासिक योजना का लाभ उठाएं। इस योजना से आप घर बैठे प्रति माह 5000 रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पास के डाकघर से संपर्क करना होगा। वहीं नोएडा के सेक्टर 19 स्थित प्रधान डाकघर समेत आस पास के डाकघर से अधिक जानकारी के साथ निवेश कर पैसे कमा सकते हैं। जाने क्या है योजना यह योजना डाकघर की ओर से खाताधारकों के लिए है। अधिकारियों ने बताया कि योजना का नाम मासिक बचत योजना है। जिसके माध्यम से आपको सिर्फ एक बार निवेश करना है। जिसके बाद आप हर महीने हजारों रुपए कमा सकते हैं। अक्सर लोग ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं जहां उनके रुपए की बचत के साथ साथ उसकी विश्वनीयता भी हो। डाकघर की योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से संचालित होती है। डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों डाकघर पर लोग सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। कैसे उठाएं लाभ सबसे पहले आपको नोएडा में डाकघर द्वारा संचालित बैंक से संपर्क करना होगा। जिसमे मासिक बचत योजना के तहत 1000 से शुरुआत करते है अधिकतम 9 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते है। उसके एक साल तक निवेश किए जाने वाले रुपए को आप नहीं निकाल सकते हैं। अगर आप अधिकतम राशि 9 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी ब्याज दर के साथ आपको मासिक बचत 5,550 रुपए होगी। इसके साथ ही पूरे एक साल की बात की जाय तो पूरे साल भर में आप 66,600 रुपए का कुल ब्याज मिलेगा। यानी कि अगर आप एक साल के लिए भी अगर 9 लाख रुपयों का निवेश करते हैं तो वह 1 साल बाद आपको बढ़कर 5 लाख 66 हजार 600 रुपए मिलेंगे। इसी तरह आप 2, 3, 4 या अधिकतम 5 साल तक भी इसमें निवेश कर घर बैठे मुनाफा कमा सकते हैं। 5 साल तक निवेश होने से आपको प्रति माह 5,550 रुपए के हिसाब से 5 साल में मिलने वाला कुल ब्याज 2,66,400 रुपया होगा यानी अगर निवेश की हू राशि 9 लाख और ब्याज को जोड़े तो ये कुल 12 लाख 33 हजार रुपए बनेगा। जो आपको बैंक वापस करेगी।