नोएडा शहर के सेक्टर 62 स्थित निजी कोचिंग संस्थान के छात्र विनीत प्रजापति मूलरूप से मध्य प्रदेश के मैहर जिले से आते हैं। उन्होंने अपनी तैयारी की बदौलत जेईई एडवांस में 2591 रैंक हासिल की। घर से ज्यादा दूर जाने के लिए पैसे नही थे, लेकिन छात्र ने नोएडा के एक संस्थान द्वारा संचालित ऑनलाइन कोर्स लिया और एक साल तक पूरी लगन के साथ तैयारी कर सफलता हासिल की। अल्प समय में ही छात्र ने ऑनलाइन माध्यम से तैयारी कर जेईई एडवांस जैसे एग्जाम में सफलता हासिल की। विनीत प्रजापति ने बताया कि उनके पिता छोटे लाल प्रजापति और उनकी माता शांति प्रजापति दोनों छत्तीसगढ़ में रहकर ईंट भट्टी में काम कर घर का खर्चा चलाते हैं।