ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा-1 के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत का रविवार को समापन हुआ। कथा वाचक आचार्य पवन नंदन ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यक्ति को अपने खान-पान और रहन-सहन के नियम निश्चित करने के पहले अपनी प्रकृति अवश्य ही जान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने जरासंध की पराजय के बाद उसके पुत्र सहदेव को ही राजा बनाया। कथा वाचक ने जरासंध वध प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राजसूय यज्ञ में भोजन की व्यवस्था भीम को सौंपी।