ग्रेटर नोएडा सेक्टर अल्फा-1 गोल चक्कर के पास शनिवार की देर शाम को गंगाजल की पेय सप्लाई लाइन लीकेज होने के चलते हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। सड़क पर जलभराव होने के चलते लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर अल्फा-1 और 2 की करीब 20 हजार आबादी पानी के लिए तरस गई। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण की ओर से दो से तीन टैंकर पानी भेजकर खानापूर्ति कर दी गई है।