गौतमबुद्ध नगर में प्रदेशीय स्तरीय सब-जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से होने जा रहा हैं। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसमें भाग लेने के लिए रविवार से टीमें आनी शुरू हो गई हैं। खिलाड़ी, मैनेजर व ऑफिशियल के ठहरने, खानपान व स्वास्थ्य की व्यवस्था खेल विभाग की ओर से की गई है।