फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में सौरव गांगुली: इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहेगा जारी, श्रेयस अय्यर को लेकर जताई हैरानी

नोएडा में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जैकसन ग्रुप के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आईपीएल के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पर स्पष्ट कहा कि यह नियम आगे भी जारी रहेगा। गांगुली ने श्रेयस अय्यर को टी20 टीम में जगह न मिलने पर हैरानी जताते हुए कहा कि भारत की मौजूदा टीम इतनी मजबूत है कि दूसरी टीम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने एमएस धोनी और उभरते खिलाड़ियों को लेकर भी खुलकर बात की और कई युवा खिलाड़ियों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान जैकसन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता, वाइस चेयरमैन संदीप गुप्ता और जैकसन ग्रीन के वाइस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ बिकेश ओगरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर कंपनी ने सौरव गांगुली को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें