फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुई-धागे से संवर रहा भविष्य, निस्बड में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

लव कुमार शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 11:32 AM IST

नोएडा। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निस्बड) में संचालित एडवांस सिलाई कोर्स महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। यहां केवल नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली गाजियाबाद और आसपास के शहरों से भी महिलाएं प्रशिक्षण लेने पहुंच रही हैं। बेसिक सिलाई सीखने के बाद महिलाएं एडवांस मशीनों पर आधुनिक डिजाइन पैटर्न मेकिंग और ट्रेंडिंग परिधानों की सिलाई सीख रही हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कई महिलाएं घर से ही अपना काम शुरू कर चुकी हैं जबकि कई निजी गारमेंट कंपनियों में रोजगार भी हासिल कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके सपनों को नई दिशा दे रहा है। निस्बड में महिलाओं को डिजाइनर कुर्ती सलवार सूट एडवांस मशीनों का संचालन फैशन ट्रेंड के अनुसार परिधान तैयार करना और फिनिशिंग की बारीकियां सिखाई जाती हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक है जिससे महिलाएं बाजार की जरूरत के अनुसार कपड़े तैयार करना सीख रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें