ग्रेटर नोएडा: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में प्रशिक्षक गीता भाटी ने कहा कि पैनिक होंगे तो दिमाग में कुछ नहीं आएगा। यह आप पर निर्भर है कि किसी परिस्थिति का सामना कैसे किया जा सकता है। जब कोई हमला करे तो डरें नहीं। आत्मविश्वास बनाए रखें और उसके शरीर के कमजोर हिस्से पर किक या पंच जड़ें। इससे आप खुद को हमलावर की गिरफ्त से बचा सकती हैं। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति आने पर हमें उसका डटकर मुकाबला करना होगा। आत्मरक्षा के गुरों को सीख कर न केवल हमलावर से अपने को बचाया जा सकता है बल्कि दूसरों की मदद भी की जा सकती है। यदि आप पहले से ही सतर्क हैं तो आपके साथ कोई भी घटना नहीं हो सकती है। यदि आप मानसिक रूप से मजबूत हैं तो हमलावर की हिम्मत नहीं बढ़ेगी।